बाँदा-फांसी लगाकर युवती ने दी जान,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

किसी बात को लेकर पति से विवाद के बाद युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव के मजरा तकली पुरवा निवासी 28 वर्षीय अनीता पत्नी रामऔतार ने रविवार की शाम कमरेे अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर के बाद जब पति ने शव लटका देखा, तब घटना की जानकारी हो चुकी।आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने बताया कि अनीता का मामूली बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली है। मृतका के पिता गुलाब वर्मा निवासी कोर्रही थाना बिसंडा ने बताया कि लगभग 10 साल पहले उसने अपनी बेटी की थी। पति नशे का आदी है। नशे में पति उसकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। कई बार समझौता भी कराया। कुछ दिन तो ठीक रहता था। लेकिन इसके बाद फिर से वह मारपीट करने लगता था। पिता का आरोप है कि पति ने नशे में उसकी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment