बाँदा-चोरी की तीन मोटरसाइकिलो के साथ पकड़ा गया शातिर चोर

SHARE:

चोरी की तीन मोटरसाइकिलो के साथ पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अभिलाष चन्द्र गुप्ता द्वारा व थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम पटना के रहने वाले लक्ष्मीनारायण द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि क्रमश: दिनांक 17.01.2026 व दिनांक 18.01.2026 को मवई बाईपास से अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-59/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0- 178/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त
रवि पुत्र कल्लू निवासी गुरेह थाना कोतवाली देहात को बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं चोर की निशानदेही पर 02 अन्य मोटसाइकिल को भी बरामद किया गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों मोटरसाइकिल उसने अपने साथी आनंद सिंह के साथ मिलकर चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। वही फरार अभियुक्त अभियुक्त आनंद पुत्र जगपत निवासी ज्योति नगर थाना कोतवाली नगर के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,आरक्षी शुभम साहू,जितेन्द्र कुमार,सचिन पटेल,माधव सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment