बाँदा-जेएन योद्धा की टीम ने जीता कबड्डी फाइनल मैच का खिताब

SHARE:

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गाफ्टिल तथा मोहित की जोड़ी ने खूब कमाल दिखाया। जिसमें जेएन योद्धा ने जेएन कॉलेज को 7 प्वाइंट से पराजित करते हुये विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वधान में सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता 40 किलो वजन कैटेगरी में मैच सम्पन्न हुये।
जेएन योद्धा,जेके राईडस,भागवत प्रसाद एकेडमी,स्वराज स्टीलरस,चांदमारी बीपीएम स्कूल,जेएन कालेज टीमो के बीच कडे मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला जेएन योद्धा,बीपीएम स्कूल के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें जेएन योद्धा 10 पॉइंट से विजय रही। वही जेके राइडर्स स्वराज स्टीलस के बीच मैच हुआ। जिसमें 4 प्वाइंट से स्वराज स्टीलर्स ने विजय हासिल की। चांदमारी के बीच हुआ मुकाबले में जेएन कॉलेज 8 प्वाइंट से विजयी रही।मैच का फाइनल मुकाबला जेएन योद्धा बनाम कॉलेज के बीच हुआ। गाफ्टिल तथा मोहित की जोड़ी ने खूब कमाल दिखाया।जिसमें जेएन योद्धा ने जेएन कॉलेज को 7 प्वाइंट के मार्जिन से पराजित करते हुये विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मैच का उदघाटन कैलाश चंद्र ने टीमो का परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि कैलाशचंद्र, विशिष्ट अतिथि डीआर यादव,शिव कुमार गुप्ता,गजराज सिंह,ज्ञानचंद शुक्ला,शानू खान,जुगनु खा,विजयपाल यादव,रोशन,शफीक खान सुनील आदि ने विजेता,उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा उपहार एवं नगद राशि से पुरुस्कृत किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई