व्यापारी नेता तथा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन सामाजिक समरता दिवस के रूप में मनाया गया।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा के जन्मदिवस को “सामाजिक समरसता दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मालिन बस्ती के सैकडो बच्चों के साथ केक कटवाकर की गई। तत्पश्चात बस्ती के लोगों के साथ “तहरी” सहभोज कार्यक्रम रखा गया। जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सौरभ गुप्ता “भैया” द्वारा
सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण के साथ किया गया। सामाजिक समरसता कार्यक्रम की शुरूआत आपसी परिचय के साथ की गई। जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता “भैया” द्वारा कहा गया आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे प्रदेश के मुखिया विधायक लखनऊ नीरज बोरा का जन्म दिवस पूरे प्रदेश भर में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वैश्य समाज सदैव सर्वहित को ध्यान में रखकर कार्य करता चला आ रहा है। हमे सदा एकजुट होकर रहना चाहिए और अपना राजनीति और सामाजिक अधिकार संरक्षित रखना चाहिए। पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामन्त्री प्रभा गुप्ता द्वारा कहा गया किसी भी समाज के उत्थान के लिए संगठन का एक अलग महत्व है। इसके उपरांत जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा की वैश्य समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है। बुन्देलखण्ड युवा अध्यक्ष सुरेश कान्हा ने कहा कि हमारा समाज में ऊंच-नीच की कोई भावना नहीं है। वह सभी को एक मंच पर एक साथ रखने पर विश्वास रखता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महिला अनिता गुप्ता,व्यापार मंडल युवा जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, मनोनीत सभासद रामबाबू भारती आलोक भारती गोरेलाल बाल्मीकी जिला मंत्री रवीन्द्र गुप्ता ,कार्यसमिति सदस्य पारस गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती गुप्ता, मीनू कौशल कपूर सोनी वरिष्ठ भाजपा नेत्री संतोष मिश्रा फूल मिश्रा राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष सायरा बानो ,प्रकाश नारायण सोनी आदि उपस्थित रहे।