अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से लाखों का माल सहित तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत छनेहरालालपुर में 02 घरों का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के आभूषण,नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरालालपुर के रहने वाले मुखिया पुत्र भुरईया व मुन्ना ने अपने घर में दिनांक 25 मार्च को व मुन्ना पुत्र मइयादिन ने अपने घर में दिनांक 28 मार्च को अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर लाखों का माल पर कर ले गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। जिसके क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों से पूछताछ,वैज्ञानिक व तकनिकी साक्ष्यों का प्रयोग कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए सूचना के 12 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी छनेहरालालपुर थाना कोतवाली देहात,सुरेश उर्फ मोती पुत्र दुर्जन निवासी छनेहरालालपुर, संतोष कुमार पुत्र बद्दू निवासी छनेहरालालपुर
को छनेहरालालपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा घरों में चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया गया। तथा तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए करीब 3.5 लाख रुपए कीमत के आभूषण,नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्रप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक राजेश चन्द्र,आरक्षी सचिन पटेल,अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।