वार्षिक परीक्षा फल में टॉपर रहे छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मंगलवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल 2026 का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे एवं उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद द्वारा कक्षा 6,7,8, मे प्रथम स्थान मयंक,देवेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान शिव धुरिया, अंश प्रताप एवं कक्षा 9, 11 मे प्रथम स्थान कृष्णा, प्रवीण, नरेंद्र,कृष्णकांत, राज पटेल,मोहित, अनुज कुमार,आदर्श अवस्थी,सनी सिंह, आदर्श द्विवेदी l द्वितीय स्थान चिराज कुमार,आनंद कुमार,शिवम,चंद्रशेखर, तरुण,हिमांशु,शिवम वर्मा, युवराज,सुजीत,अमित कुमार,राम कुशल,संदीप कुमार,हर्षित कुमार, हरि ओम,श्री राम प्रजापति,प्रखर,अजय सिंह,अजय कुमार को शील्ड एवं अंक पत्र से सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कप्तान सिंह,जावेद अख्तर,राहुल द्विवेदी, बलराम त्रिपाठी,राम प्रसाद,देव कुमार,रमेश चंद्र,दिलीप कुमार,नीरज शर्मा,अशोक कुमार,मनीष कुमार द्विवेदी,संपूर्णानंद तिवारी,गरिमा त्रिपाठी, सोनिया सिंह,रीना त्रिपाठी एवं एकता पटेल उपस्थित रहे।