ईद पर्व के दिन समाजवादी पार्टी में कई फाड़ देखने को मिले। अखिलेश की सेना कई धड़ो में बटी नजर आई। जामा मस्जिद के नजदीक अलग-अलग नेताओं के तंबू देखने को मिले। जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह साफ तौर पर देखने को मिली।
शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा ईद के मौके पर बाबूलाल चौराहे में पूर्व की भांति इस बार भी टेंट लगाकर सभी नमाजियों को गले लगाकर ईद की ढेरों बधाइयां शुभकामनाएं दी देश में अमन चैन और सौहार्द कायम रहे,इसको लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा,सांसद कृष्णा पटेल,लोक सभा प्रभारी उमेश यादव,जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,निलेश श्रीवास,विजय करण यादव,लालमन यादव,लोधी महेंद्र पाल वर्मा,आर के समुद्र, बबलू श्रीवास,कल्लू चौहान, रहीस खान,सुनील कुशवाहा,नेतराम वर्मा,रियाज अली, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे। वहीं इसके अलावा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता तथा बंडा विधानसभा अध्यक्ष लालमणि यादव एवं सपा के वरिष्ठ नेता लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने भी अपने-अपने टेंट लगाकर पार्टी में फाड़ होने का नमूना पेश किया। ईदगाह के नजदीक इनके अलग-अलग स्टॉल देखने को मिले। जिस पार्टी नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। एक तरफ जिला संगठन रहा तो वही पार्टी के अलग-अलग नेताओं ने भी अपने टेंट लगाकर राजनीति को नई हवा दी। जो यह बात पूरे जनपद में चर्चाओं का विषय बना रहा।