बाँदा-ईद पर्व को लेकर लगातार जारी है खुफिया निगरानी, ड्रोन के साथ सोशल मीडिया पर है पुलिस की नजर

SHARE:

ईद पर्व को लेकर जिले में खास सतर्कता रही। मस्जिदों सहित भीड़ भाड़ इलाकों भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी भृमण शील रहे।

जनपद में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। मस्जिदों के अलावा भीड़ भाड़ इलाकों भारी पुलिस फोर्स की तैनाती देखने को मिली। आइल अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश,जिलाधिकारी जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अधिकारियों के द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर पुलिस के द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment