बाँदा-शराब पीने के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा फूंका

SHARE:

पेट्रोल डाल कर युवक ने आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी 36 वर्षीय शशिकांत पुत्र शाह बिहारी ने शुक्रवार की रात अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंंचे पड़ोसियो ने आग बुझाई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनो ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेसिक टीम ने नमूने एकत्रित किये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पहले उसने छत पर बैठकर शराब पी। नशे होने के बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment