शहर किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौक के नामकरण किये जाने विश्व हिंदू महासंघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है। इस आशय को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
सोमवार को वंदे मातरम गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के 95 वें शहादत दिवस के अवसर पर शहर के बाबूलाल चौराहा,चमरौडी चौराहा,खूंटी चौराहा,मेडिकल कॉलेज चौराहा,मवई बाईपास चौराहा आदि में से किसी एक प्रमुख चौक को वंदे मातरम चौक नाम से घोषित किया जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आर0 सी0 योगा की नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सोनू तिवारी एवं मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष रेनू गुप्ता,सदस्य सीमा गुप्ता आदि के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि शहर के किसी एक चौराहे को वंदे मातरम चौक का नामकरण किया जाए। ज्ञापन देने में अजय मिश्रा,वरदान गुप्ता,राकेश शुक्ला,सौरभ सोनी, पुरवार,धर्मेंद्र शुक्ला,पंकज पांडे,दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे।