अपनी ही पार्टी विधायक के खिलाफ सपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश यादव तुमसे बैर नहीं,संदीप पटेल तुम्हारी खैर नहीं, की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ उनकी पार्टी के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है। प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव से शिकायत करने के लिए मेजा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधायक के खिलाफ नारे लिखकर पहुंचे। अखिलेश तुमसे बैर नहीं, संदीप तुम्हारी खैर नहीं, ठेकेदार विधायक चाहिए, संदीप हटाओ मेजा बचाओ आदि का नारा लगाया गया। कहा कि सपा विधायक संदीप ने क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कराया है। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं मिल रहा है जिससे वह काफी उपेक्षित हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संदीप यादव का टिकट काटकर चाहे जिस जाति और बिरादरी के नेता को टिकट दिया जाएगा उसको जिताने का कार्य किया जाएगा।