कानपुर-फार्च्यूनर सवार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद की बाइक सवार की पिटाई

SHARE:

फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार को जमकर पीटा। बचाने आये ट्रैफिक कर्मी को सांसद मेरे ताऊ है, कहकर धमकी दी।
ग्रीन पार्क चौराहे पर रविवार देर रात फॉर्च्यूनर कार सवार दबंगों ने टक्कर मारने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। उसे कार में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक सिपाही और भीड़ के एकत्रित होने से कामयाब नहीं हो सके। आरोपियों ने सांसद का नाम लेकर ट्रैफिक सिपाही को धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि सांसद भोले मेरे ताऊजी हैं। क्षेत्र के लोगों ने घटना का वीडियाे बना लिया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीआईपी रोड पर ग्रीन पार्क चौराहे के पास बाइक सवार को फाॅर्च्यूनर चालक से टक्कर लग गई। बाइक सवार ने विरोध किया, जिस पर उसमें सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।फॉर्च्यूनर से उतरे तीन युवकों ने बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों में से एक ने एक सत्ताधारी सांसद का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सिपाही ने कंट्रोल रूम को मैसेज कर दिया। कुछ देर में पुलिस आ गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। बाइक सवार को लोगों ने उठाया और किनारे बिठाया। यूपी 112 की टीम ने पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित बाइक सवार तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई