प्रतापगढ़-ससुराल आये व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या

SHARE:

ससुराल आए व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना के मिलते ही तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे जियावन में दोपहर करीब एक बजे ससुराल पहुंचे व्यापारी युवक की दिन दहाड़े नुकीले हथियार से गोदकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे हरिपुर निवासी विजय शुक्ला उर्फ टिंकू (34) करीब 12 वर्षों से मां सीता देवी के साथ वह दिल्ली के नई सीमापुरी ए ब्लॉक में रहता था। घर पर ही किराने का थोक कारोबार का काम करता था। युवक की शादी 2016 में पूरे जियावन की नेहा के साथ हुई है। करीब पखवाड़े भर पहले नेहा ससुराल से मायके आई थी। विवाहिता के माता-पिता बड़े बेटे सिपाही अवनीश के पास लखनऊ गए थे। जबकि छोटा भाई तनुज राजापुर बाजार गया था। विजय शुक्ला शुक्रवार को दिल्ली से मौसा नन्हे तिवारी के घर भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब एक बजे वह ससुराल पहुंच गया। ससुराल में मामा का बेटा महेशगंज के नरियावां निवासी दीपक पांडेय पहले से मौजूद था। किसी बात को लेकर दीपक की विजय से कहासुनी हो गई। दीपक कोल्डड्रिंक लेने साइकिल से बाजार चला गया। लौटने पर दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। मारपीट शुरू होने पर दीपक ने चाकू विजय के सीने और पेट में घोंप दिया। कई बार चाकू के प्रहार की चोट से लहूलुहान विजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सीएचसी कुंडा के चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए। पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटा और दो बेटी हैं। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर रोती बिलखती हुई मां सीता देवी भी दिल्ली से रवाना हो चुकी है। घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। हत्यारोपी की साइमिक पुलिस ने सीज कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी के भाई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई