बांदा-बारात लेकर आये ट्रैक्टर की चोरों ने पार की बैट्री

SHARE:

शादी समारोह में बारात लेकर आये ट्रैक्टर की चोरों ने बैट्री पार कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 10 घण्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि ओमकरन पुत्र संतोष निवासी नंदवारा कोतवाली नरैनी गांव से बारात लेकर कस्बा नरैनी आया था। तभी उसने मैरिज हाल के बाहर ट्रैक्टर खड़ा कर दी। इसी बीच रात को चोरों ने मौका पाकर ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली। जिसकी शिकायत पीड़ित ओमकरन ने नरैनी कोतवाली में की। बताया कि सूचना दी गई कि शुक्रवार को सुबह की भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों,वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की बैट्री को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रक्षा देवी,आरक्षी जितेन्द्र यादव,अतुल राठौर शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment