बाँदा-पति की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने दी जान

SHARE:

पति की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर पिता ने दामाद पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण रामविशाल का पुरवा निवासी बीनू उम्र 37 देवी पत्नी शैलेद्र कुमार ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर आटारी में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव फंदे पर लटकता देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुर रामविशाल ने बताया कि उसका पति शैलेद्र राजमिस्त्री का काम करता है। रूपयो के लेन देन को लेकर बीनू का पति से विवाद हो गया था। दोनो के बीच नोक झोक होने लगी। इसी बीच पति ने उसे दो थप्पड़ मार दिया। इसके बाद काम पर चला गया। इसी से नाराज होकर बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका के पिता शिवचंद्र निवासी धौरही माफी चित्रकूट ने बताया कि उसने बेटी की शादी 15 साल पहले की थी। पति अक्सर शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता रहता था। वह मना करती है तो मानता नही था। इन्ही बातो को लेकर दोनो में विवाद होता रहता था। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह दामाद ने नशे में उसकी जम कर पिटाई की थी। जिसकी जानकारी बेटी बीनू ने फोन पर सूचना भी दी थी। पति ने फोंन भी छीन कर रख लिया था। पिता का आरोप है कि नशे में पति ने बीनू को मारपीट कर मार डाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई