दिल्ली में पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

राजधानी में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
दिल्ली के दक्षिणी इलाके मैदानगढ़ी में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन उर्फ मूंछड़ मामा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट के एक मामले में वांछित था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मैदानगढ़ी इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
लूट की वारदात की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।
एक लाख रुपये का था इनाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से वांछित था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के संबंध में पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई