एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी की मौत की खबर मिलने के कुछ ही घंटे बाद 20 वर्षीय प्रेमिका ने भी अपने घर में जान दे दी। एक साथ दो मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के सिकंदरपुर गांव में एक युवती का इसी गांव के दूसरे समाज के युवक प्रवीण पुत्र राजवीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों कुर्राचित्तरपुर मार्ग स्थित एक होटल में मिले थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती होटल से अपने घर लौट आई, जबकि प्रवीण ने होटल में ही जान दे दी। सुबह कमरे में मिला युवती का शव
प्रेमी की मौत की खबर से युवती सदमे में आ गई। बुधवार रात उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर शव देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोली- जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
एसीपी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। दोनों घटनाओं की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। परिवार में वृद्ध मां और भाभी मौजूद हैं, जबकि युवती का भाई बाहर काम करता है।