मेरठ-परिवार की मर्जी पर भारी पड़ा सहेलियों के प्यार,रचाई शादी

SHARE:

सहेलियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना आपस में विवाह कर लिया। जो यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवतियों के परिजन बोले इनसे अब उनका किसी भी प्रकार कोई वास्ता नहीं है।
मेरठ से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जानीखुर्द थाना इलाके के एक गांव में दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों सहेलियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना आपस में विवाह कर लिया। मामला तब और पेचीदा हो गया जब परिजनों ने महज सात दिन पहले इनमें से एक युवती की शादी जबरन गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी एक युवक से कर दी। लेकिन प्यार की जिद के आगे यह शादी भी नहीं टिक सकी। दूसरी युवती लोनी गाजियाबाद पुलिस को साथ लेकर अपनी सहेली की ससुराल जा पहुंची। जानकारी के अनुसार, जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों की नजरों से बचकर आपस में शादी भी कर ली थी। जब इसकी भनक एक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन-फानन करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसका विवाह कर उसे विदा कर दिया। दूसरी युवती अपनी सहेली (पत्नी) की जुदाई से परेशान होकर शांत नहीं बैठी। वह लोनी पुलिस को साथ लेकर लोनी बाॅर्डर स्थित अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहां कानूनी पेचीदगियों और युवतियों के आपसी फैसले को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में युवती अपनी सहेली को ससुराल से अपने साथ ले आई।
परिजन बोले युवतियों से नहीं अब कोई वास्ता
इस घटनाक्रम के बाद दोनों युवतियों के परिवारों में भारी आक्रोश और लोकलाज का माहौल है। इस संबंध में दोनों के परिजनों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बस इतना ही कहा कि अब उनका इन युवतियों से कोई वास्ता नहीं है और उन्होंने अपनी बेटियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से पल्ला झाड़ लिया। वहीं यह मामला रविवार को क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों युवती अपने विवाह करने और साथ रहने की बात कह रही हैं। दो युवतियों के आपस में विवाह करने और फिर फिल्मी अंदाज में पुलिस के साथ जाकर ससुराल से विदा कराकर लाने की यह घटना जानी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल दोनों युवतियां साथ हैं। जानी पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई