मथुरा-तीन करोड़ की प्राचीन मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगी बेशकीमती अष्टधातु

SHARE:

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़कर उसके कब्जे से करीब 20 से 21 किलो वजन की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। पुलिस के अनुसार मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। मूर्ति की वास्तविक प्राचीनता और धातु की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है।
मथुरा के कोतवाली पुलिस शुक्रवार देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर मोती मंजिल के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान हाईवे थाना क्षेत्र के एटीवी के पास राजनगर कॉलोनी निवासी रोनित के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मूर्ति अष्टधातु की प्रतीत हुई है। इसका वजन करीब 20 से 21 किलोग्राम बताया गया है। मूर्ति का एक हाथ टूटा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि प्राचीन मूर्ति को तस्करी के जरिए बाजार में बेचने की तैयारी थी।
बंगाल से लाई गई थी मूर्ति
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मूर्ति उसके पिता लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार मूर्ति पश्चिम बंगाल से लाई गई थी और इसे करीब 16वीं शताब्दी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने मूर्ति से संबंधित धातु की जांच के लिए नमूना लिया है। साथ ही मूर्ति को लेकर आने वाले व्यक्ति और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
तीन करोड़ आंकी जा रही मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय कीमत
पुलिस के अनुसार मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल मूर्ति की वास्तविक कीमत, प्राचीनता और धातु की आधिकारिक पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की जांच कराई जा रही है। पुलिस कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई