लखनऊ-प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 5 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी दो अलग-अलग तबादला सूचियों में 5 वरिष्ठ आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार बहराइच और जालौन को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इसके साथ ही वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी, गन्ना विकास विभाग तथा आबकारी एवं औद्योगिक विकास विभाग में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती
प्रदीप कुमार कटियार को विशेष सचिव, नियोजन विभाग से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। मोनिका, विशेष सचिव, आबकारी एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा मुख्य श्रम आयुक्त को जिलाधिकारी जालौन की जिम्मेदारी दी गई है। जसजीत कौर को विशेष सचिव, आबकारी एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा मुख्य श्रम आयुक्त के साथ राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सी. इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी को अपर आयुक्त, गन्ना विकास, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार, सचिव, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला
पीसीएस अधिकारियों में सुशील प्रताप सिंह, कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय को सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। अतुल कुमार, संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। राघव कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बदायूं को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी गोंडा को उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है।
प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट झांसी को अपर जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है, जबकि योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी कुशीनगर को नगर मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई