पूर्व विधायक के घर में ईडी ने लखनऊ, झांसी के आवास में एक साथ छापा मारा है। छापेमारी के दौरान विधायक मौजूद नहीं मिले। ईडी ने दस्तावेजों को खंगालते हुए परिवार के सदस्यों से पूँछतांछ की है।
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के मून सिटी आवास समेत मोंठ के पैतृक घर पर प्रयागराज से आई ईडी टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा। टीम के पहुंचने से इलाके में खलबली मच गई। ईडी के छापे के दौरान पूर्व विधायक घर पर मौजूद नहीं मिले। ईडी टीम ने पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ करने के साथ ही घर से कई सारे दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल की। मून सिटी में ही दीपनारायण के साले एवं अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं। ईडी ने उनके घर पर भी पहुंंचकर जांच पड़ताल एवं पूछताछ की। ईडी की एक टीम मोंठ स्थित बुढावली गांव भी पहुंची। यहां भी ईडी ने पूछताछ करने के साथ ही कई सारे दस्तावेज खंगाले। पूर्व विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इसी मामले में ईडी भी यहां जांच करने आई है। ईडी टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। ईडी की टीम अभी भी छानबीन करने में जुटी है। ईडी ने झांसी के अलावा लखनऊ में भी छापेमारी की है।