मथुरा-ट्रांसफार्मर की केबल काटते ही दौड़ा मौत का करंट, चोर की मौके पर गई जान

SHARE:

विद्युत ट्रांसफार्मर से केबल काटकर चोरी करने पहुंचे चोरों में उस समय हड़कंप मच गया, जब केबल काटते समय एक चोर करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव लोरिहा पट्टी में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे चोर विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे थे। चोर ट्रांसफार्मर की केबल काट रहे थे। इसी दौरान एक चोर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ आए अन्य चोर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अलीगढ़ के गांव गिरधरपुर निवासी अजय यादव पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और फरार साथी कौन हैं।
चोरी की कोशिश बनी मौत की वजह
पुलिस के मुताबिक चोरों का निशाना गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर था। केबल काटते समय बिजली के संपर्क में आने से अजय की जान चली गई। जिस ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए चोर पहुंचे थे, वही उसके लिए मौत का कारण बन गया।
शव छोड़कर भागे साथी
साथी की मौत होते ही अन्य चोर घबरा गए और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले आसपास के इलाकों में ट्रांसफार्मर चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई