मामूली विवाद में मारपीट करने के साथ जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के मामले में वांटेड पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस द्वारा प्रेषित की गई है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि दिनांक 26.10.2025 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पचनेही निवासी महेश पुत्र बंशी ने थाना कोतवाली देहात को गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों द्वारा उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट की गई थी। तथा लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई बार फायर किया था। जिससे उसके पिता व भाई को पैर में गोली लग गई। साथ ही मोहल्ले के अन्य दो लोग भी घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त बिंदादीन पुत्र शिवदर्शन निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात,पिंटू उर्फ जय पुत्र बिंदादीन निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा को ग्राम पचनेही स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। साथ अभियुक्त के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीव कुमार चौबे,दुर्विजय सिंह चौकी प्रभारी महोखर,आरक्षी ऋषिराज,श्याम सुन्दर,शबाना आजमी शामिल रही।