झांसी-आईडी हैक करने के बाद सिपाही का पुत्र युवती को कर रहा ब्लैक मेल,मामला दर्ज

SHARE:

आईडी हैक करने के बाद सिपाही के पुत्र द्वारा युवती को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जनपद झांसी के नवाबाद थाना निवासी युवती को उसका पूर्व प्रेमी इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैकमेल कर रहा है। सोशल मीडिया आईडी भी उसने हैक कर ली। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी का पुत्र है इस वजह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों की दखल के बाद नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राज श्रीवास निवासी वंशी नगर, खुशीपुरा के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे लेकिन, अब काफी समय से उसका अलगाव हो गया है। इसे बावजूद आरोपी उसे परेशान कर रहा है। उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। यह फोटो और आपत्तिजनक संदेश उसके परिजनों को भी भेजता है। रात में अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर परेशान करता है। उसके साथ बाहर चलने का दबाव बना रहा था। पुलिसकर्मी का बेटा होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई