आईपीएस की बेटी आद्या ने गीत से बिखेरा सुरों का जादू

SHARE:

पुलिस सेवा में अपनी ईमानदार और कर्मठ कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले आईपीएस अधिकारी एवं मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश साहा की बेटी आद्या साहा ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत लिया। आद्या की गीत जरा ही आहट होती है.. प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आद्या ने अपनी सुरीली आवाज में शानदार गीत प्रस्तुत किया। उनकी आवाज, गायकी का अंदाज और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा है। प्रस्तुति सुनने वाले लोग उनकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। पिता गणेश साहा जहां पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी बेटी आद्या ने संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
आद्या की इस प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में उनकी गायकी को देखकर यह साफ नजर आता है कि कम उम्र में ही उनमें संगीत के प्रति गहरी रुचि और प्रतिभा मौजूद है।
पिता की जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान, बेटी ने संगीत में दिखाई प्रतिभा
आईपीएस गणेश साहा की कार्यशैली और ईमानदार छवि के साथ अब उनकी बेटी आद्या की संगीत प्रतिभा भी चर्चा में है। एक ओर पिता कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, तो दूसरी ओर बेटी अपनी आवाज के जरिए लोगों के बीच पहचान बना रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई