बाँदा-एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया टीबी से बचाव का संदेश

SHARE:

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बाबूलाल चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया।
60 यूपी बटालियन फतेहपुर के कमान अधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में रैली को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। खांसी को नजरअंदाज न करें और समय पर टीबी की जांच कराएं। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके बाद बाबूलाल चौराहे पर कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के लक्षणों और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राम प्रसाद, एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार सहित बड़ी तादाद में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई