बाँदा-हत्या करने के मामले पिता-पुत्र गिरफ्तार,आलाकत्ल सांग-डंडा बरामद

SHARE:

बहू के प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में राममनोहर की हत्या के मामले में बिसंडा पुलिस ने नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सांग और डंडा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 27 नवंबर की रात बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में बहू के प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सांग और डंडे से हमला कर राममनोहर की हत्या कर दी गई, जबकि बहू विद्या को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजकरन समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 514/26 धारा 103(1)/109 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया था। बताया गया कि बहू विद्या के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पड़ोसी राममनोहर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनो गांव से बाहर चले गए थे। दोनों कुछ दिन पहले आ गए थे। विद्या अपने प्रेमी के घर में रह रही थी। इसी बात को लेकर ससुर दोनों से नाराज रहता था। तभी ससुर ने सांग मारकर राममनोहर की हत्या कर दी थी। वही बहू को मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने ससुर सहित अन्य दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकरन पुत्र ननकू और उसके बेटे नीरज पुत्र राजकरन निवासी ग्राम चौसड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सांग और डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों को 29 नवंबर को न्यायालय भेज दिया।
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सांग और डंडा बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्यामबहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल मुजीब अहमद शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई