बाँदा-एलटी लाइन पर गिरा एचटी लाइन का तार,घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट

SHARE:

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने गई महिला तथा किशोरी चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव में नलकूप की एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घर में लगे बिजली उपकरणों में तेज करंट दौड़ गया। इसी दौरान संत कुमारी (26) पत्नी मनदीप फ्रिज बंद करने पहुंचीं और करंट की चपेट में आ गईं। जिसे बचाने पहुंची किशोरी अंतिमा (15) पुत्री विजयपाल भी करंट लगने से झुलस गई।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें लंबे समय से हादसों को दावत दे रही हैं,लेकिन शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से क्षतिग्रस्त लाइनों को तत्काल बदले जाने की मांग की है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई