हमीरपुर-समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

SHARE:

शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार लापरवाही नही होनी चाहिए। शिकायतों का समय से निस्तारण करने के साथ पीड़ितों को भी संतुष्ट करें। उपरोक्त निर्देश आयोजित  समाधान दिवस में कमिश्नर ने दिए।
हमीरपुर के थाना सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. के साथ प्रतिभाग किया। आयुक्त ने उपस्थित फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए। भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों के संबंध में आयुक्त ने तहसीलदार हमीरपुर सदर को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित स्थल पर भेजी जाए। टीम स्थलीय सत्यापन और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत उपलब्ध कराएं। निस्तारण के बाद अनुपालन आख्या भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे और सार्वजनिक भूमि से जुड़े मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।
आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि पुलिस से सम्बंधित जितने भी मामले है उन्हें सामञ्जस्य बनाकर निस्तारण कराएं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई