बाँदा-दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस

SHARE:

विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के स्थापना उद्देश्य, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों तथा राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू समाज के लोगों ने वक्ताओं के विचारों को सुना और संगठन के उद्देश्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
बाँदा के अतर्रा चुंगी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ पूज्य संतों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता कानपुर प्रान्त के प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल रहे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य तथा संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि के विचारों को कार्यक्रम में मौजूद हिंदू समाज के लोगों ने श्रवण किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और समाज के प्रति उसकी भूमिका पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्यामसुंदर, विहिप के बाँदा जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, प्रान्त धर्मयात्रा प्रमुख चंद्रमोहन बेदी, विभाग संगठन मंत्री विकास के साथ पूज्य संत मंच पर उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रान्त के सह धर्म प्रसार प्रमुख पवन, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रान्त गौरक्षा प्रमुख प्रभाकर चंदेल, विभाग बालोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, विभाग मातृ शक्ति संयोजिका सुबोधनी भटनागर, निवर्तमान जिला मंत्री दीपू दीक्षित, जिला सह मंत्री रोहन एवं डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, जिला समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश कबीर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विमल निगम, विशेष सम्पर्क प्रमुख अनिल सिंह, सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत, परावर्तन प्रमुख बुद्धराज कछवाह, मंदिर अर्चक पुरोहित आचार्य डॉक्टर महेश शास्त्री, मातृशक्ति संयोजिका राधा गुप्ता, दुर्गावाहिनी संयोजिका दीक्षा, धर्मयात्रा प्रमुख का कार्य देख रहे महेन्द्र चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल केपी एवं मनोज दीक्षित उपस्थित रहे।
पूर्व जिला मंत्री रामकृपाल गुप्ता, पूर्व जिला सह मंत्री रामप्रताप सोनी, प्रखण्ड अध्यक्ष बाँदा नगर विजय बहादुर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला, नगर सह मंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, नगर सत्संग प्रमुख शिव कुमार गुप्ता, नगर धर्म प्रसार प्रमुख बलराम सिंह पटेल, नगर सह संयोजक अमन त्रिपाठी, प्रखण्ड अध्यक्ष नरैनी प्रदीप, सोनू करवरिया, प्रखण्ड अध्यक्ष बबेरू कुलदीप शर्मा, महेन्द्र शम्भू, अविनाश गुप्ता, नगर संयोजक सूरज सोनी, कुंवर राबेन्द्र सिंह, अथर्व सिंह, अनीता सिंह, वैष्णवी सिंह, खंड मर्का अभय सिंह और बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के जिला एवं प्रखण्ड पदाधिकारी तथा हिंदू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संतों के आशीर्वचन से हुआ समापन
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने किया। समापन अवसर पर पूज्य संतों ने आशीर्वचन प्रदान किए। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी बंधु-भगिनियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजू पोरवाल, श्यामसुंदर, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, चंद्रमोहन बेदी, विकास, पवन, प्रभाकर चंदेल, अंकित पाण्डेय, सुबोधनी भटनागर, दीपू दीक्षित, रोहन, डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश कबीर, विमल निगम, अनिल सिंह, लक्ष्मीकांत, बुद्धराज कछवाह, डॉक्टर महेश शास्त्री, राधा गुप्ता, दीक्षा, महेन्द्र चौहान, केपी, बदलेश सिंह, मनोज दीक्षित, रामकृपाल गुप्ता, रामप्रताप सोनी, विजय बहादुर गुप्ता, लोकेश शुक्ला, धर्मेंद्र द्विवेदी, शिव कुमार गुप्ता, बलराम सिंह पटेल, अमन त्रिपाठी, प्रदीप, सोनू करवरिया, कुलदीप शर्मा, महेन्द्र शम्भू, अविनाश गुप्ता, सूरज सोनी, कुंवर राबेन्द्र सिंह, अथर्व सिंह, अनीता सिंह, वैष्णवी सिंह, अभय सिंह, बबलू सिंह सहित विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के जिला एवं प्रखण्ड पदाधिकारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई