बस्ती-स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

SHARE:

स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा देर रात बेहोशी और गंभीर हालत में सड़क किनारे मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। देर शाम तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब नौ बजे छात्रा रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पीड़ित परिवार ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
छात्रा का उपचार जारी
गंभीर हालत में मिली छात्रा को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई