बाँदा-बिजली पोल की चपेट में आया युवक, करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

बुधवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से मोबाइल नेटवर्किंग का काम करने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 शहर के छावनी मोहल्ले में वी-मार्ट के समीप यह हादसा हुआ। कानपुर जिले के मंगलाविहार कॉलोनी निवासी बृजेंद्र सिंह (37) पुत्र शमशेर सिंह रिलायंस मोबाइल नेटवर्किंग का काम करता था और काम के सिलसिले में बांदा में ही रहता था। बुधवार सुबह बृजेंद्र कहीं जा रहा था। इसी दौरान वी-मार्ट के पास लगे बिजली के पोल की चपेट में अचानक करंट आ गया। बताया गया कि करंट लगने से वह बिजली पोल से चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के साथी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृजेंद्र मोबाइल नेटवर्किंग का काम करता था और काफी समय से बांदा में रह रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई