अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदौसा पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की देर रात बदौसा पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम तुर्रा स्थित गौशाला के पास अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान सीताशरण पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम तुर्रा, थाना बदौसा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बदौसा में मु0अ0सं0 147/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपित को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले उसे दबोच लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालाराम, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला और कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।