बाँदा-पति से झगड़कर युवक ने खाया जहर,ईलाज के दौरान हुई मौत

SHARE:

घरेलू किसी बात को लेकर पत्नी से हुए विवाद पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बासपोखरी गांव के मजरा बरूआ स्योढा गांव निवासी राजन प्रजापति ने बताया कि उसका 23वर्षीय भतीजा शैलेद्र पुत्र देवीदीन ने रविवार की सुबह सल्फास की गोलिया गटक लिया। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तब घरवालो को जानकारी हुई। उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा राजन ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। उसके बच्चे नही थे। घरेलू किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई