पिछले 5 साल पहले अवैध शराब के साथ पकड़ने के बाद अदालत से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
जनपद के मटौन्ध थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेणी गांव निवासी राजा भुर्जी की पुत्र शिवनारायण वर्ष 2021 में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। चार्ज शीट दाखिल करने के बाद से आरोपी राजा अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था। कई बार उसे जरिये सम्मन सूचित भी किया गया। इसके बावजूद हुआ है अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को भूरागढ़ चौकी तिवारी अरविंद कुमार को सूचना मिली कि अभियुक्त राजा अपने घर के नजदीक मौजूद है। सूचना के मिलने पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी अरविंद कुमार,आरक्षी दिनेश यादव,सौरभ गुप्ता शामिल रहे।