बाँदा-शिक्षक दिवस पर योग मंच ने शिक्षकों को किया सम्मानित

SHARE:

शिक्षक दिवस के अवसर पर योग मंच की ओर से शिक्षक साथियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में योग मंच के वरिष्ठ सदस्य डॉ. गोपाल दास गुप्त ने शिक्षक साथियों का सम्मान किया। उन्होंने शिक्षकों के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार और सही दिशा देने का भी कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे की भी उपस्थिति रही। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस दौरान योग मंच के सदस्यों ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शिक्षकों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान राज किशोर चौबे, रामप्रताप सिंह परिहार, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, मेजर मिथिलेश कुमार पांडे, मेजर शिव शंकर निगम, अवकेश सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुधीर श्रीमाली तथा मंगल प्रसाद आदि को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, डॉ. गोपाल दास गुप्त, सत्य प्रकाश गुप्ता, लल्लन भइया, बलबीर सिंह गौतम, एडवोकेट ओमप्रकाश त्रिपाठी, एडवोकेट रज्जू भैया, कृपा शंकर शुक्ला, नीलू सिंह, फूल सिंह पटेल, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई