बाँदा-बाइक भिड़ंत में चाचा-भतीजे की हुई मौत,अन्य बाइक सवार हुए घायल

SHARE:

आमने-सामने दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिडंत में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार घायल हो गये। जिन्हें उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र इंद्रपाल बुधवार की रात अपने 14 वर्षीय भतीजे हिमांशू पुत्र मोहन लाल के साथ बाइक से अपनी बहन की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के गिरधारी पुरवा जा रहा था। तभी कैरी मोड़ के नजदीक सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। जिस पर बाइक सवार चारो लोग छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तब मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान घायलो की जेब से मिले मोबाइल नबंर के आधार पर सूचना घर वालो दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने देखने के बाद सभी को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुनील और भतीजे हिमांशू की मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment