बाँदा-शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने डाली रेड,रंगेहाथों पकड़ा गया अभियुक्त

SHARE:

कच्ची शराब की सूचना पर रेड डालते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से कच्ची शराब व बनाने के उपकरण सहित भारी तादाद में लहन बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के बिक्री व निष्कर्षण आदि के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना नरैनी पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि नौहाई का पुरवा में बाबूराम पुत्र इन्द्रपाल निवासी नौहाई थाना नरैनी के द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर नरैनी प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। अवैध देशी कच्ची शराब का निष्कर्षण करते हुए अभियुक्त बाबूराम को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि मौके से 10 लीटर अवैध निर्मित कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण सहित 50 किलोग्राम लहन बरामद हुआ है। बरामद लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कल्बे अब्बास खाँ,आरक्षी नागेश कुमार,अजय यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment