चोरी की अलग-अलग दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से 10 लाख कीमती सोने-चांदी के जेवरात तथा तमंचे बरामद हुए हैं।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना बिसंडा क्षेत्र के ओरन निवासी रमाशंकर पुत्र देशराज के घर मे तथा थाना बिसंडा क्षेत्र की रावथोक ओरन की रहने वाली रानी पत्नी हरी नारायण के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर में घुसकर चोर लाखों कीमत के जेवरात तथा अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने चोरी की घटना के खुलासे को लेकर टीम गठित की गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।बिसंडा पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त माताप्रसाद उर्फ भैरम पुत्र चुन्नु निवासी देशराज का पुरवा मजरा ओरन थाना बिसंडा, सुमेर पुत्र भईयालाल निवासी देशराज का पुरवा मजरा ओरन थाना बिसंडा को ग्राम बाघा गल्ला मण्डी के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने की एक अंगूठी,एक जोडी झुमकी,एक चैन,एक मंगलसूत्र,एक बेसर,एक नाक की कील,चांदी का बिस्किट,2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,1 तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर,8900 रुपए नगद बरामद हुए है। खुलासा करने वाली टीम में बिसंडा थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा,बुद्धीसागर चौकी प्रभारी ओरन,उप निरीक्षक अनुराग पाण्डेय,गगनदीप,रितिक राय,भुपेन्द्र सिंह,आदर्श सिंह,अनिल पटेल शामिल रहे।