बाँदा-मुठभेड़ में पकड़े गए दो लुटेरे,एक आरोपी भागने में रहा सफल

SHARE:

चाऊमीन विक्रेता के साथ हुई लूटपाट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट की नगदी,सामान के अलावा तमंचे बरामद हुए हैं। वहीं तीसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के ग्राम गड़ोला गांव निवासी संदीप पुत्र रामप्रताप इधर-उधर बाजार में घूम कर चाऊमीन तथा चाट का ठेला लगाता है। विगत 20 जून की रात पैलानी से बिक्री करने के बाद हथठेलिया लेकर अपने घर जा रहा था। तभी नरौली गांव स्थित बाबा मजार के पास जैसे ही वह पहुंचा। तभी तीन युवक बाइक से आए। बाइक सवार एक युवक ने संदीप के सीने में तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देते हुए जेब में पड़े नगदी के अलावा,आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय के नेतृत्व में बदमाशों के पकड़ने के लिए टीमें गठित की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। रविवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम मरझा-पड़ेरी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध व्यक्तिय बैठे हुए हैं। जो किसी वारदात की अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबन्दी करते हुए पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर दो अभियुक्तों को धर दबोचा। जबकि एक अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम राम उर्फ भास्कर पुत्र जयनारायन निवासी नरौली थाना पैलानी,रवि प्रकाश पुत्र अनिल कुमार निवासी नरौली थाना पैलानी जनपद बांदा बताया। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे,02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस सहित लूट के 03 हजार रुपए आदि बरामद हुए है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर रुपए आदि लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही बताया कि आज पुनः वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों और कितने से लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि अभियुक्त राम उर्फ भास्कर पुत्र जयनारायन पर पूर्व में भी लूट और हत्या के भी मामलें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय,कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी खप्टिहाकला,उप निरीक्षक इकरार अहमद,मनोज कुमार यादव,यशवंत सिंह,आरक्षी कृष्ण कुमार यादव,अनिल अहिरवार,देवेन्द्र सिंह,सचिन पटेल,निहाल रजा शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment