बाँदा-मन की शांति के अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को जरूर करना चाहिए योग-रामपाल

SHARE:

योग करने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए निरोगी रहने के लिए हर व्यक्ति को योग जरूर करना चाहिए।
शहर के कनवारा रोड बाईपास स्थिति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा योग शिक्षक के रूप उपस्थित होकर अखिल भारतीय कुंभकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास करते हुए उन्हें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। इस दौरान रामपाल प्रजापति ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि संतुलित,स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवन-पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आइए, योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ,समर्थ तथा समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें। खुद योग करने के साथ अपने बच्चों तथा परिवार के लोगों को भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास करायें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment