बाँदा-जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संदेश दिया। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर जोर दिया। जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में लगाए गए फलदार पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए एडीएम कुमार धर्मेंद्र के द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरित किया गया।
पौधों की नियमित देखभाल पर जोर
लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक बताया गया।
स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र के द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान शोभाराम कश्यप,मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई