मार्गों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने सहित डीएम ने ट्रांसफार्मर को कवर किए जाने के साथ समस्त रोड पर फूलों पर लाइट लगाए जाने तथा विद्यालयों में भी समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका/नगर पंचायत में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने बंधन योजना एवं आकांक्षा योजना की समीक्षा करते हुए नरैनी नगर पंचायत में आरआरसी सेंटर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में बिसंडा नगर पंचायत के कार्य में धीमी प्रगति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए उन्होंने जल संस्थान एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए मार्गों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने तथा ट्रांसफार्मर को कवर किए जाने के साथ समस्त रोड पर फूलों पर लाइट लगाए जाने तथा विद्यालयों में भी समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक शौचालय निरंतर संचालित रहे। कोई भी शौचालय बंद नहीं पाया जाए। उन्होंने कान्हा गौशालय निर्माण की समीक्षा करते हुए बबेरू तथा नरैनी नगर पंचायत में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत को दिए। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। डीएम ने गृह कर की वसूली में तेजी लाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बांदा एवं तिंदवारी में गृह कर वसूली में प्रगति पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवेज एवं जल निकासी की समीक्षा करते हुए बिसंडा एवं तिंदवारी में कार्यों को बरसात से पहलेपूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफानुल्लाह खान सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।