आजमगढ़-मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दो बदमाश,पैर में लगी गोली

SHARE:

हत्या तथा लूट के मामले में वांछित बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्या और लूट के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश थी। पहली मुठभेड़ मुठभेड़ कोतवाली देवगांव क्षेत्र में हुई। जिसमें आरोपी के बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। वह राहगीरों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, 15,000 रुपये नकद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं, दूसरी मुठभेड़ थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजू निषाद को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसने भी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से भी अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment