समाजसेवा की पहल के तहत जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रोटी बैंक की महिला टीम ने फल और बिस्किट वितरित कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से 29 नवंबर को जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा की अध्यक्षता तथा आजाद नगर शाखा प्रमुख फरजाना बेगम के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा मरीजों और उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन और अस्पताल स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस दौरान महिला टीम की छावनी शाखा प्रमुख शहाना खान ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। रोटी बैंक के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। फल और बिस्किट पाकर मरीजों एवं तीमारदारों ने टीम को दुआएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, आजाद नगर शाखा प्रमुख फरजाना बेगम, छावनी शाखा प्रमुख शहाना खान, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, मर्दन नाका उपशाखा प्रमुख निहाल खान और सदस्य रश्मि सिंह सहित अन्य लोगों ने मरीजों एवं तीमारदारों को सेवा प्रदान की। मरीजों ने टीम का जताया आभार
रोटी बैंक की महिला टीम ने हर माह की तरह इस बार भी अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण कर सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। इस पहल से मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।