जिन गाॅवों में चकबन्दी का कार्य किया जा रहा है,उसमें धारा-9, पडताल का कार्य एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत तेज गति से शीघ्र पूर्ण कराये। उपरोक्त निर्देश डीएम ने चकबंदी की बैठक में अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने चकबन्दी अधिकारियों एवं सहायक चकबन्दी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गाॅवों में चकबन्दी का कार्य किया जा रहा है,उसमें धारा-9, पडताल का कार्य एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत तेज गति से शीघ्र पूर्ण करें। डीएम ने चकबन्दी अधिकारियों को निर्देश दिये कि गाॅवों में धारा-52 का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करें। उन्होंने प्रतिदिन चकबन्दी लेखपालों एवं कर्मियों के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए चकबन्दी कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामवार चकबन्दी के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम हटेटी पुरवा में वादों का निस्तारण शीघ्र करायें। उन्होंने चक निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। सिंहपुरमाफी में धारा-9 का प्रकाशन शीघ्र करायें। ग्राम अलिहा में समझौता का कार्य तेजी से करते हुए पूर्ण करायें। नवादा बांगर में वादों की सुनवाई मई, 2026 तक पूरी करें। कुलसारी में समझौता का कार्य माह अप्रैल में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामों में मालियत निर्धारण का कार्य तेज गति से कराये जाने के निर्देश चकबन्दी अधिकारियों को दिये। रामपुर में घारा-9 का कार्य पूर्ण हो गया है,समझौता का कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। अमलीकौर बांगर 15 अप्रैल से चक सीमांकन का कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। डीएम ने चकबन्दी अधिकारियों को वादों के निस्तारण में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चकबन्दी कार्य में गाॅवों के भूमि विवाद,चकरोड एवं भूमि सम्बन्धी पैमाइश आदि के विवाद समाप्त करते हुए चकबन्दी कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने पडताल एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के निर्देश चकबन्दी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर सहित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी,सीओ चकबन्दी विभाग एवं सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।