प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि बार-बार नहीं किए जाने तथा पुस्तकों को नहीं बदले जाने को लेकर आयुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने प्रत्येक प्राइवेट स्कूल में फीस वृद्धि बार-बार नहीं किए जाने तथा पुस्तकों को नहीं बदले जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। आयुक्त ने विद्यालय में फीस वृद्धि को रोके जाने तथा फीस निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए निश्चित स्थान निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार किए जाने के निर्देशित किया। कमिश्नर ने फीस वृद्धि के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश स्वामित्व पोषित स्वतंत्र शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बच्चों के ऊपर किसी प्रकार का अनावश्यक प्रभाव नहीं पढ़ने पाये। बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं समिति के संबंधित सदस्य गण उपस्थित रहेl