बाँदा-गुणवत्ता के साथ विकास कार्यो को समय से कराएं पूरा-अमित

SHARE:

प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अवशेष कार्यों को एक माह के अंदर शीघ्र पूर्ण कारण अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त निर्देश डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्माण अधीन परियोजनाओं एवं कार्यों के अंतर्गत निर्माण कार्य में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना के साथ कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराए जाने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को दिए। डीएम ने खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदले जाने तथा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने विद्युत आपूर्ति भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुधार करने तथा विद्युत बिलों में संशोधन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत विमित किसने की संख्या एवं उन्हें प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक को किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाने हेतु फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में तोड़ी गई सड़कों को ठीक कराया जाने तथा जल लीकेज को तत्काल गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ठीक कराए जाने के निर्देश जल जीवन मिशन के अधिकारियों को दिए। फैमिली आईडी के कार्य की समीक्षा करते हुए तिंदवारी एवं महुआ ब्लॉक में फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराए जाने तथा 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम में सुधार किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए नवाब टैंक परियोजना एवं रनगढ़ तथा सितवा के प्रोजेक्ट के कार्य को तेज गति से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल को प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों के बाउंड्री वॉल एवं फर्नीचर की व्यवस्था कराया जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।
प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश के संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए की प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अवशेष कार्यों को एक माह के अंदर शीघ्र पूर्ण कारण अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेतु के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सेतु के निर्माण कार्य में तेजी से कराए जाने तथा एक महीने के अंदर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिएl नई सड़कों का निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाने के निर्देश दिए कौशल विकास के अंतर्गत बच्चों कौशल का विकास प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने एवं टीकाकरण कराया जाने तथा भूसा दान लक्ष्य के अनुरूप किए जाने के निर्देश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए उन्होंने गोवंशों की सुपुर्दगी का वेरिफिकेशन भी कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण तथा कार्यवाही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment