पुरानी पेंशन बहाली सहित सेवा निवृत्त हुए प्रधानाचार्यों,शिक्षकों के पेंशन,जीपीएफ, सामूहिक बीमा के प्रकरण निस्तारित न किये जाने को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के निराकरण कराये जाने की मांग की।
सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि ने मंडल जनपद में काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु जिला अध्यक्ष राज किशोर शुक्ल के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त लंबित समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों ऑफिस में कोई भी कार्य समय से न करके, टालमटोल किया जाता हैं। उदाहरण के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहाली, लंबित है। 31 मार्च 2026 को सेवा निवृत्त हुए प्रधानाचार्यों,शिक्षकों के पेंशन,जीपीएफ, सामूहिक बीमा के प्रकरण निस्तारित नहीं किये जा रहे हैं।जनपद के तमाम शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान काफी दिनों से लंबित हैं। एनपीएस का पैसा जीएफ खातों में भी लंबे समय से स्थानांतरित नहीं हो पा रहा है। शिक्षक संघ ने कार्यालय के कार्यप्रणाली पर जिनिवि से शिकायत किया।कार्यालय की कार्य प्रणाली पर शिक्षक संघ ने असंतोष व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से सुधारने की मांग की और में पूर्व में दिए गए ज्ञापन जो कि दिनांक 09 अप्रैल को दिया गया था के 10 सूत्रीय मांग पत्र का भी उल्लेख करते हुए संगठन ने मांग किया कि यथा संभव इसका निस्तारण कराया जाए। डीआईओएस ने 15 तारीख को सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलामंत्री राजा कैलाश ने कहा कि 15 अप्रैल को सायंकाल 4:00 बजे शिक्षक संघ जिला विद्यालय निरीक्षक से पुनः मिलेगा । यदि तब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तो संगठन मजबूर होकर दिनांक 17 अप्रैल से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक का होगा। प्रतिनिधि मंडल में मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पतिरखन सिंह,जिला मंत्री राजा कैलाश, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष शिवदत्त त्रिपाठी,संगठन मंत्री सूरज प्रजापति,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ,पूर्व जिला मंत्री अजीत कुमार सिंह, रामचंद्र सोनकर,बृजमोहन सिंह,जुगल किशोर तिवारी,मंगल प्रसाद संतोष सिंह,सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।