दिनदहाड़े चारपहिया वाहन में दिलदहाड़े अपहरण करने के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल सपा नेता के बेटे तथा उसके सहयोगियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग उर्फ धोनी का रविवार को थाना नरैनी कस्बा से सपा नेता जगमोहन यादव अपने बेटे तथा साथियों के साथ दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद उसे अल्टो कार में भरकर ले गए थे। अपहरण कर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की थी। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद धोनी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जानकारी मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने आरोपियों के पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। सोमवार को घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सपा नेता अभियुक्त जगमोहन पुत्र गज्जू निवासी कालिंजर रोड कस्बा व थाना नरैनी को पुलिस ने कस्बा नरैनी से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त समाजवादी पार्टी का पूर्व जिला महासचिव है। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी संदीप तिवारी,उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी,आरक्षी अजय यादव,सुशील वर्मा शामिल रहे।